Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवराज झूठ बोल रहे हैं,में चुनाव लड़ रहा हूँ - कमलनाथ
शिवराज झूठ बोल रहे हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और कांग्रेस पर फिर हमला बोला है। शिवराज ने कहा है की कमलनाथ जी कह रहे हैं की वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी इस बात का खंडन उनकी ही आईटी सेल कर रही है। साथ ही शिवराज ने कमलनाथ ने से पूछा की उद्योगों को ऋण देने का वादा किया था... उस वादे का क्या हुआ।कमलनाथ शुक्रवार को शिवपुरी के पोहरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा - 'मैंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कभी नहीं कही। मैंने कल पत्रकारों को भोज दिया था। मुझसे पूछा गया था कि क्या आप स्थानीय को टिकट देंगे? मैंने कहा कि सबसे ज्यादा तकलीफ तो मुझे है कि मैं छिंदवाड़ा का स्थानीय नहीं। मैं सौसर विधानसभा के गांव से हूं। सौसर के लोग मुझसे कहते हैं कि आप छिंदवाड़ा से चुनाव क्यों लड़ते हैं? फिर मैंने कहा कि मैं तय करूंगा कि चुनाव कहां से लड़ूं। भाजपा प्रायोजित दुष्प्रचार का करारा जवाब देंगे।CM शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री के चुनाव नहीं लड़ने के कथित बयान और फिर उसका खंडन करने पर कटाक्ष किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कमलनाथ कह रहे हैं मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन उनके IT सेल ने फटाफट खंडन करते हुए कहा- 'अवश्यम भावी'। तुम्हारे बिना कांग्रेस नहीं चल सकती। अवश्यम भावी कौन सा होता है। मुख्यमंत्री तो हमने देखे थे। भूतपूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री भी देखे। ज्यादा से ज्यादा लोग कह दें भावी मुख्यमंत्री, लेकिन अवश्यम भावी मुख्यमंत्री क्या होता है? आपकी पार्टी में गदर मचा हुआ है। आपके एक नेता कह रहे हैं अजय-अरुण तो बच्चे हैं। इतने साल के परिपक्व नेता आपकी पार्टी के नेता की नजर में बच्चे हो गए। कौन सच बोल रहा है। पहले राहुल गांधी से बुलवा दिया कि 10 दिन में कर्जा माफ, वरना मुख्यमंत्री बदल देंगे, लेकिन बदला कुछ नहीं।दरअसल ये मुद्दा गुरुवार भोपाल में हुए राजनीतिक भोज से शुरू हुआ था। जहां कमलनाथ ने कथित तौर पर अनौपचारिक चर्चा के दौरान पत्रकारों से कहा कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा- मैं एक सीट पर नहीं फंसना चाहता, मुझे सभी 230 सीट देखना हैं। बात फैली तो पार्टी की मीडिया विंग ने कहा कि नाथ ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

 

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.