Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है
shivraj singh chauhan

नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन में ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और अत्यंत गरीबी दर 27.1% से घटकर 2.6% रह गई है। इस उपलब्धि में कृषि, आईसीएआर, भूमि संसाधन और ग्रामीण विकास के योगदान पर मंथन के लिए सोमवार को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला हुई। अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इसमें कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान भी शामिल हुए। चारों विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मौजूद थे।

 

*आप इस विकास यात्रा के असली सारथी हैं*

 

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि असाधारण, अकल्पनीय और अभूतपूर्व है। दुनिया के किसी देश में इतनी तेजी से गरीबी नहीं घटी। उन्होंने कहा कि आपने केवल योजनाएं नहीं बनाई, बल्कि देश बनाया है। आप इस प्रगति यात्रा के केवल साक्षी नहीं, असली सारथी हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस सफलता को आनंद और उत्सव के रूप में मनाएं। इस दौरान वे मंच छोड़कर कर्मचारियों के बीच बैठे और सीधा संवाद कर सुझाव लिए।

 

*शेष बचे लोगों को भी बाहर निकालना संकल्प*

 

शिवराज सिंह ने कहा कि अब दो संकल्प हैं - पहला, जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं, वे वापस नीचे न जाएं। दूसरा, जो करीब 2.6-2.7% लोग शेष हैं, उन्हें भी तेजी से ऊपर उठाया जाए।

 

*कृषि विकास दर 4.45% के ऐतिहासिक स्तर पर*

 

उन्होंने बताया कि हरित क्रांति के दौर में कृषि विकास दर 3 से 3.5% थी, आज दशकीय कृषि विकास दर 4.45% के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। पीएम-किसान के तहत 4.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सीधी सहायता दी गई। रिकॉर्ड 376.56 मिलियन टन खाद्यान्न और 386.91 मिलियन टन बागवानी उत्पादन हुआ।

 

आईसीएआर की प्रस्तुति में बताया गया कि शोध में लगाए गए हर 1 रुपये पर 13.85 रुपये का आर्थिक लाभ मिला। पशुपालन शोध में यह लाभ 20.81 रुपये रहा। 2014 के बाद 3,436 नई फसल किस्में जारी हुईं, जिनमें 93% जलवायु अनुकूल हैं।

 

*गांव-गरीब की बदली तस्वीर*

 

ग्रामीण विकास विभाग के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और अब तक 3.76 करोड़ ‘लखपति दीदियां’ बनीं। पीएम आवास योजना-ग्रामीण में 3.99 करोड़ पक्के घर बने। पीएम ग्राम सड़क योजना से 7.99 लाख किमी सड़कों का जाल बिछा। विकसित भारत-जी राम जी के तहत अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिल रही है।

 

भूमि संसाधन विभाग के जलग्रहण विकास से 3.40 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र का उपचार हुआ। इससे 61.15 लाख किसानों को लाभ मिला और किसानों की औसत वार्षिक आय में 70% तक बढ़ोतरी हुई।

 

शिवराज सिंह ने अधिकारियों से बजट, योजनाओं में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों को फाइलों तक सीमित न रखकर जनता के बीच ले जाना है। एफटीए के माध्यम से अब भारतीय कृषि उत्पादों को दुनिया के बाजार में छाना है।

MadhyaBharat 23 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.