Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन
ashok varnwal

भोपाल, 25 नवंबर 2026

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और पूर्ण सटीकता के साथ संपन्न कराने की तैयारियों के तहत भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा अकादमी में आयोजित सम्मेलन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय कुमार शुक्ला और भारत सरकार के जनगणना उप महानिदेशक विश्वजीत दास सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

सम्मेलन में सभी संभागायुक्तों, 55 जिलों के कलेक्टर्स, नगर निगम आयुक्तों और जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को तैयारियों, प्रशासनिक दायित्वों, डिजिटल तकनीक और प्रशिक्षण के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

 

*डेटा की शुद्धता सर्वोपरि : मुख्य सचिव*

 

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि जनगणना के आंकड़े आगामी वर्षों की विकास योजनाओं एवं नीति निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार हैं। डेटा की शुद्धता और गुणवत्ता सर्वोपरि है। आंकड़ों की गुणवत्ता का विकास योजनाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए।

 

उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण में स्वयं उपस्थित रहें। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी केवल अधीनस्थों पर न छोड़ें। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त स्वयं नेतृत्व और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालें। जनगणना के मैदानी कार्य को प्रशासनिक प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान दिया जाए। लापरवाही पर प्रारंभिक स्तर पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

मुख्य सचिव ने जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने 31 से अधिक परिपत्रों को एकीकृत कर एक समग्र हैंडबुक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि मैदानी अधिकारियों को सभी जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकें।

 

*प्रथम चरण में अग्रणी रहा मध्यप्रदेश*

 

अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश ने जनगणना के प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में देश के अग्रणी राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। अब द्वितीय चरण - जनसंख्या गणना में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य है।

 

उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े केवल जनसंख्या की जानकारी तक सीमित नहीं हैं। इनसे शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार, परिवहन और आर्थिक विकास की योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के उचित आवंटन में मदद मिलती है।

 

*पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना*

 

जनगणना उप महानिदेशक विश्वजीत दास ने बताया कि इस बार जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक मोबाइल ऐप से जानकारी संकलित करेंगे। प्रगणन ब्लॉकों के डिजिटल सीमांकन के लिए डिजिटल मैपिंग एप्लीकेशन और मॉनिटरिंग के लिए CMMS पोर्टल का उपयोग होगा। नागरिकों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

MadhyaBharat 25 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.