Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत और यूएई अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत, अबू धाबी में हुई 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक.   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए फसल उत्पादन के अनुमान, 2025-26 में 3785.38 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का नया कीर्तिमान.   संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोलीं - न्यायिक स्वतंत्रता और जवाबदेही का समन्वय न्यायपालिका को शक्ति देता है.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   जबलपुर में संविधान रक्षा संकल्प मार्च, पटवारी बोले - संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा.   भोपाल में संविधान गौरव दिवस पर प्रदर्शनी और प्रबुद्धजन संगोष्ठी, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित.   ऑपरेशन मुस्कान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस की अंतरराज्यीय कार्रवाई, अन्य राज्यों से 12 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया.   डायल-112 जवानों ने धार में त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित बचाया, मुरैना में घायल नीलगाय के बच्चे को उपचार एवं संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपा.   संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   प्रदेश में अगले दो साल में होंगे 55 चिकित्सा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार.   संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.   संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.  
डायल-112 जवानों ने धार में त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित बचाया, मुरैना में घायल नीलगाय के बच्चे को उपचार एवं संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 26, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा संकट की घड़ी में त्वरित सहायता के साथ मानव जीवन और बेजुबान वन्यजीवों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। धार जिले में डायल-112 जवानों ने फांसी लगाने का प्रयास कर रही महिला को समय रहते सुरक्षित बचाया, वहीं मुरैना जिले में कुत्तों के काटने से घायल हुए नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द कर उपचार एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

धार जिले के थाना सादलपुर क्षेत्र के ग्राम भिड़ोता खुर्द में 25 नवंबर 2026 को पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते एक महिला के फांसी लगाने का प्रयास करने की सूचना डायल-112 पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही FRV टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर महिला फांसी के फंदे पर लटकने का प्रयास कर रही थी। डायल-112 के सैनिक बहादुर गामड़ एवं पायलट अरुण भाबर ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल महिला को सुरक्षित बचाया। इसके बाद महिला एवं उसके पति को समझाइश दी गई तथा दोनों के बीच बातचीत कराकर आपसी सहमति से विवाद का निराकरण कराया गया। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हुई।

 

मुरैना जिले के थाना अम्बाह क्षेत्र के ग्राम मेहराकी में 26 नवंबर को कुत्तों के काटने से नीलगाय का एक बच्चा घायल होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सुबह प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल-112 FRV को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवेंद्र बोहरे एवं पायलट ऋषिकेश ने मौके पर पहुंचकर पाया कि नीलगाय का बच्चा जंगल से अपने झुंड से बिछड़कर गांव में आ गया था और कुत्तों के काटने से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाने के बाद पुलिस सहायता के लिए सूचना दी थी।

 

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित FRV वाहन से वन विभाग की अम्बाह फॉरेस्ट चौकी पहुंचाया और उपचार एवं संरक्षण के लिए वन अधिकारी के सुपुर्द किया। वर्तमान में वन विभाग द्वारा घायल नीलगाय के बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

 

दोनों घटनाओं में डायल-112 जवानों ने समय से मौके पर पहुंचकर तत्परता, सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही जीवन रक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी प्रतिबद्ध है।

MadhyaBharat 26 November 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.