Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुरैना जेल के डिप्टी जेलर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
gwalior, Lokayukta raids ,Deputy Jailor , Morena Jail

ग्वालियर। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह मुरैना जेल में पदस्थ डिप्टी जेलर हरिओम पाराशर के ग्वालियर स्थित घर और मुरैना स्थित सरकारी आवास पर छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त की टीम पहले उनके ग्वालियर में गोले के मंदिर स्थित 21 कृष्णा अपार्टमेंट पहुंची तथा छानबीन शुरू की और उसके बाद दूसरी टीम ने मुरैना स्थित उनके शासकीय आवास पर दबिश दी।

 

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि डिप्टी जेलर पाराशर ने अनैतिक तरीकों से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत की जांच करने पर लोकायुक्त पुलिस को पता चला कि हरिओम पाराशर के पास वास्तव में आय से अधिक सम्पत्ति की पूरी संभावना है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से शनिवार को छापामार की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6:00 बजे ग्वालियर और मुरैना स्थित आवास पर दस्तक दी। ग्वालियर में फिलहाल कार्यवाही जारी है।

 

वहीं, मुरैना में सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था। इसके चलते ग्वालियर से एक टीम जेलर को अपने साथ लेकर करीब 9:30 बजे मुरैना के लिए रवाना हुई। इसके बाद मुरैना में सरकारी आवास का ताला खोलकर यहां भी सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि डिप्टी जेलर के ठिकानों से टीम को कितनी संपत्ति बरामद हुई है। कार्यवाही में शामिल लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं।

 

 

ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित सुरुचि होटल के पास कृष्णा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में रहने वाले हरिओम पाराशर मुरैना जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पदस्थ है। मुरैना में ही उन्हें सरकारी आवास मिला है, लेकिन वह वहां नहीं रुक कर ग्वालियर में अपने निजी आवास में रहते हैं। वह रोज अपडाउन करते हैं। इसके बाद भी मुरैना में आवास ले रखा है। लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा कर रखी है। लोकायुक्त पुलिस को मिली शिकायत की जांच की गई, इसके बाद एक साथ दो टीमों ने कार्रवाई शुरू की। डिप्टी जेलर हरिओम पाराशर करीब एक साल पहले मुरैना में पदस्थ हुए थे। उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई से जेल डिपार्टमेंट के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

MadhyaBharat 28 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.