Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कुएं नुमा गड्डे में डूबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
khargon, Three children , same family ,drowning well

खरगोन। जिले के ऊन थानांतर्गत ग्राम मोठापुरा में बुधवार को घर से खेलने निकले तीन बच्चों की कुंआनुमा गड्डे में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे गड्ढे में टायर से तैरने की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी समय ये हादसा हो गया। काफी देर तक घर वापस नही लौटने पर परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो वहां तीनों का शव पानी के ऊपर तैरते हुए मिले। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों मासूम आपस में रिश्तेदार है और आदिवासी गांव से है। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

जानकारी अनुसार प्रीतेश (13 साल) पुत्र रामलाल, विक्रम (8 साल) पुत्र घनश्याम, वंश (9 साल) पुत्र रविंद्र निवासी मोटापुरा तीनों बच्चें बुधवार सुबह नौ बजे अपने घर से खेलने के लिए निकले थे। दोपहर ग्यारह बजे तक तीनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। वंश के पिता रविन्द्र ने बताया कि हम सुबह से मजदूरी पर गए थे। घर से फोन आने पर पता चला कि तीनों बच्चें स्कूल का समय हो जाने पर भी घर नहीं पहुंचे। फिर इनकी तलाश शुरू की गई। तीनों बच्चों के जूते और चप्पल गायत्री मंदिर के पीछे स्थित गड्ढे के बाहर मिले। ये गड्ढा करीब 5 फीट गहरे है और पूरा पानी से भरा है। कुएं नुमा गड्ढे में देखने पर तीनों के शव पानी में तैरते मिले। लोगों ने तुरंत तीनों बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देकर तीनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोतिष कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि तीनों मासूम आपस में रिश्तेदार है। जिसमें प्रितेश और वंश दो भाईयों के बच्चे है। वहीं विक्रम मामा का लडक़ा है। इनमें विक्रम कक्षा तीसरी, वंश कक्षा पांचवी और प्रितेश कक्षा सातवीं में पढ़ता है। ऊन टीआई गीता सोलंकी ने बताया कि मोटापूरा गांव में तीन बच्चों के डूबने की सूचना उनके परिजनों द्वारा दी गई थी। जांच के लिए एएसआइ को घटना स्थल पर भेजा गया। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एसपी धर्मवीर सिह ने बताया की टंकी निर्माण के दौरान जिस एजेंसी ने गड्ढा खुला छोड़ा, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेंगे। लापरवाह एजेंसी या जो भी दोषी होगा उस पर एक्शन लिया जाएगा।

MadhyaBharat 18 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.