Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में रिकार्ड समय में बने ग्रामीण आवासः शिवराज सिंह चौहान
vidisha, Rural houses built, Shivraj Singh Chauhan
विदिशा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और प्रधानमंत्री जन मन आवास रिकॉर्ड समय में बनाए गए। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत पहली सड़क भी मध्य प्रदेश में बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आज मध्य प्रदेश को 8 लाख 21 हजार190 आवास दिए जा रहे हैं, आगामी अप्रैल मई में इतने ही आवास प्रदेश को और दिए जाएंगे। उन्होंने आवासों की स्वीकृति से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री डॉ यादव को सौंपा।


कृषि मंत्री चौहान बुधवार को विदिशा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन लक्ष्य का आवंटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो गरीब आवास लेने से छूट गए हैं, उनके लिए पुनः सर्वे कराया जा रहा है। अब स्व सर्वेक्षण की सुविधा भी सरकार दे रही है। उन्होंने बताया कि अब पात्रता की शर्तों में छूट दी गई है, जिसके अनुसार दो पहिया वाहन वाले, 15000 तक वार्षिक आय वाले और ढाई एकड़ तक सिंचित तथा पांच एकड़ तक असिंचित भूमि वाले हितग्राही भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चैथे चरण में 2011 की जनसंख्या के अनुसार 500 की आबादी वाले तथा 250 की जनजातीय आबादी वाले गांव भी पात्र होंगे।


उन्होंने बताया कि किसानों को ग्रीन हाउस, पोली हाउस, कृषि यंत्र, ड्रिप इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत 384 करोड़ रुपये पूर्व में प्रदेश को दिए गए थे अब 435 करोड रुपये और दिए जाएंगे। लखपति दीदी बनाने के लिए एनआरएलएम योजना के अंतर्गत प्रदेश को 312 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि दी गई है।


कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराया और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने क्षेत्र के लिए 177 करोड़ 53 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पशुपालन मंत्री लखन पटेल उपस्थित थे।


मध्य प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान का संकल्प पूरा होगाः मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। पूरे देश में अभी तक चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिलवाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश में पुराने सर्वे के अनुसार 16 लाख हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हैं, आज मध्य प्रदेश को 8.5 लाख नए आवास मिले हैं, इससे हमारा यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुनः सर्वे कराया जाएगा, कोई भी गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान का संकल्प पूरा होगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही ध्येय है विकास, विकास और विकास तथा हम इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले चार वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना कर दिया जाएगा और हर क्षेत्र का विकास होगा। हर गरीब को पक्का मकान सहित सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए विशेष मिशन चलाए जा रहे हैं। सभी का कल्याण हमारा लक्ष्य है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2003 में जो 7 लाख हेक्टेयर ही था, अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। हर एक खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन बिल्कुल न बेचें, कुछ समय पश्चात हम कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेंगे।


विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल एक होंगे
उन्होंने कहा कि आगामी समय में विदिशा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर को मिलाकर वृहत राजधानी परियोजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा तथा विदिशा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एकीकृत कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।


कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और विधायक मुकेश टण्डन ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ दीप प्रज्जवलित और कन्यापूजन से कार्यक्रम का शुभांरभ किया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं को अपनी ओर से उपहार भेंट किए।


प्रदर्शनी का अवलोकन
केन्द्रीय मंत्री चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागो की प्रदर्शनियों का अवलोकन कियाै। मुख्यमंत्री ने जिले में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के उत्कृष्ट आवासो को रेखांकित करने वाली प्रदर्शनी के संबंध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। वहीं उद्यानिकी विभाग की फलोद्यान पर आधारित प्रदर्शनी में पहुंचकर कृषक थान सिंह के द्वारा दिए गए अमरूद को चखा। मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री ने एसआरएलएम की लखपति दीदियों के द्वारा किए जा रहे उत्पादों का अवलोकन ही नहीं किया बल्कि मार्केटिंग कैसे करते हैं आदि की जानकारियां भी ली। उन्होंने मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वच्छ सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन कर समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया। साथ ही उन्होंने नमो ड्रोन दीदी से संवाद कर वह किस प्रकार ड्रोन की सहायता से फसलों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव से आय के संबंध में जाना।
MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.