Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोहरे ने हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कराया सामना
morena, Fog made ,bone-chilling cold
मुरैना । सर्दी के मौसम में पहली बार मुरैना की जमीन पर कोहरा पानी की बूंदों की रूप में बरसता दिखाई दिया। यह बूंदें पेड़ व फसलों के पत्तों पर बर्फ के रूप में जमी तथा चांदी के मोती जैसी चमकती दिखाई दे रही थीं। बुधवार सुबह शहर में घने कोहरे की विज्युबिल्टी जहां 10 मीटर थी, वहीं हाइवे और रेलमार्ग पर यातायात थम सा गया।
 
आसमान पर छाये घने बादलों के कारण बुधवार दोपहर तक दृश्यताी मात्र 150 से 200 मीटर तक हो पाई। इसके बावजूद भी बौछारों के रूप में कोहरा बरसता दिखाई दे रहा था। इससे हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का एहसास लोगों को हो रहा था, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे ठिठुरते हुये वाहनों में देखे गये। यह कोहरा गेहूं, चना व दलहनी फसलों के लिये बेहतर है, लेकिन लगातार 4-5 दिन यही स्थिति बनी रहने पर सरसों के लिये नुकसानदेह साबित होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की वर्षा की संभावना है।
 
आज सुबह बरसते घने कोहरे के बावजूद भी बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान जहां डेढ़ से दो डिग्री ऊपर जाकर 9 डिग्री पर दर्ज हुआ, वहीं दिन का उच्चतम तापमान 48 घंटे पूर्व 21 डिग्री दर्ज हुआ था। वह धीरे-धीरे 2 डिग्री ऊतरकर 19 डिग्री पर पहुंच गया। उच्चतम तापमान के गिरने व न्यूनतम तापमान के बढऩे के बावजूद भी घना कोहरा छाया हुआ है। लोग जहां अलाव का सहारा लेने के लिये मजबूर हैं, वहीं घर से बाहर निकले लोग सर्दी का सितम सहने को। सुबह से ही शहर में कोहरे से विज्युबिल्टी 10 मीटर की थी। यह 4 घंटे में डेढ़ सौ मीटर तक हो गई थी। हाइवे पर देर सुबह वाहनों का आवागमन दिखाई दिया, वहीं शहर में रोजमर्या का जीवन यापन भी आम दिन की अपेक्षा देर से आरंभ हुआ। आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. संदीप सिंह तोमर ने बताया कि इस सर्दी से बचाव के लिये लोगों को पूरा शरीर ढंककर ही बाहर निकलना चाहिए। किसान अपने पशुओं को खुले स्थान पर न बांधकर छायादार स्थान पर रखे।

 

MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.