Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी वाहनों का किया उद्घाटन
shivpuri, Union Minister Scindia, tiger safari vehicles

शिवपुरी । केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को शिवपुरी भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी वाहनों का उद्घाटन किया। अब इन वाहनों से पर्यटक टाइगर सफारी का आनंद ले सकते हैं।


इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, गगन खटीक करैरा, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा,माधव नेशनल पार्क के अधिकारी, पत्रकारगण उपस्थित थे।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जॉर्ज कैसल कोठी का जीर्णोद्वार का शिलान्यास सोवेनियर शॉप और कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। जॉर्ज कैसल कोठी में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने जॉर्ज कैसल कोठी में सीलिंग स्टील रैलिंग को हटाकर लकड़ी की रैलिंग लगाए जाने के निर्देश दिए। कोठी में स्थित घड़ी की भी रिपेरिंग कराने के निर्देश दिए।


उन्होंने चांदपाठा, भूराखो, टुंडा भरखा, भदैयाकुण्ड के जीर्णोद्वार कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान माधव राष्ट्रीय उद्यान का वर्ष 2025 का कैलेंडर का विमोचन किया गया। माधव नेशनल पार्क में अब पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा प्रदान की गई है। पर्यटक ऑनलाइन सुविधा आज से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.