Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सीधी में बिजली टावर गिरने से तीन लाेगाें की माैत
sidhi, Three people died , electricity tower

धी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बिजली टावर गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां टावर शिफ्टिंग के दौरान अचानक से टावर टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से दो मजदूराें की घटनास्थल पर मौत हो गई, वही एक की अस्पताल ले जाने के दौरान जान चली गई। 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे की जानकारों जैसे ही पुलिस और प्रशासन को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

 
जानकारी अनुसार हादसा गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे हुआ। रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पटेहरा में करीब 70 फीट ऊंचाई पर 132 केवी हाईटेंशन टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूट गया। टावर टूटने से वहां काम कर रहे 9 मजदूर अचानक ऊंचाई से गिर गए। अचानक हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाने के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों के माध्यम से प्राइवेट वाहन करके घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन भिजवाया गया, जहां से सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं।
 
सीधी एसपी डॉ रविंद्रा वर्मा ने बताया कि रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव में बिजली टावर की शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इस दौरान जर्जर हालत में खड़ा एक टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ अन्य लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

हादसे में इनकी गई जान

 

एसके मुबारत

अजमेर शेख

एक अन्य

MadhyaBharat 26 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.