Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत और यूएई अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत, अबू धाबी में हुई 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक.   केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए फसल उत्पादन के अनुमान, 2025-26 में 3785.38 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का नया कीर्तिमान.   संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोलीं - न्यायिक स्वतंत्रता और जवाबदेही का समन्वय न्यायपालिका को शक्ति देता है.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   जबलपुर में संविधान रक्षा संकल्प मार्च, पटवारी बोले - संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा.   भोपाल में संविधान गौरव दिवस पर प्रदर्शनी और प्रबुद्धजन संगोष्ठी, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित.   ऑपरेशन मुस्कान के तहत मध्यप्रदेश पुलिस की अंतरराज्यीय कार्रवाई, अन्य राज्यों से 12 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया.   डायल-112 जवानों ने धार में त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित बचाया, मुरैना में घायल नीलगाय के बच्चे को उपचार एवं संरक्षण के लिए वन विभाग को सौंपा.   संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   प्रदेश में अगले दो साल में होंगे 55 चिकित्सा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा.   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार.   संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.   संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.  
कुए में मिला बाघ का शव
seoni, Tiger
सिवनी । दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाले खवासा परिक्षेत्र के पीएफ 356 रिड्डी बीट राजस्व क्षेत्र में स्थित एक कुएं मे गुरुवार को वन विभाग के कर्मचारियों को बाघ का शव मिला है।

दक्षिण सामान्य वनमंडल के एसडीओ योगेश पटेल ने हिस को बताया कि गुरुवार को पीएफ 356 रिड्डी बीट खवासा परिक्षेत्र, दक्षिण सिवनी सामान्य वनमण्डल से लगभग 400 मीटर दूर ग्राम रेड्डी के राजस्व क्षेत्र में स्थित कुएं में वन्यजीव बाघ का शव कुएं में मिला। प्रथम दृश्य दुर्घटनावश कुएं में गिर जाना प्रतीत होता है, बाहर निकलने के लिए बाघ के संघर्ष किए जाने के रूप में कुएं में जड़े हुए पत्थरों में बाघ के नाखून के निशान देखे गए हैं। कुएं के आसपास घेरा बंदी कर डॉग स्क्वाड को पूरे क्षेत्र में घुमाया गया तथा एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.