Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी भीषण आग
morena, Major fire, truck

जौरा/मुरैना । बीएसएनल एक्सचेंज के सामने एमएस रोड़ पर खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। लगभग 3 घंटे के प्रयासों में आग पर काबू पाया गया। नगरीय निकाय की दमकल न होने से टेंकर द्वारा पानी डालकर आग बुझाने का कार्य किया गया। इस आगजनी में फोम के गद्दे सहित पूरा वाहन ही राख हो गया। इस घटना के कारण वाहन मालिक कमल सिंह सविता को लाखों रूपये का नुकसान हो गया।

 

शनिवार सुबह मुरैना से कोटा राजस्थान की ओर जा रहे आयशर कैंटर ट्रक एमपी 06 जी ए 3803 खराब हो गया। चालक इसकी इंजन की देखरेख कर रहा था। वाहन के खराब होने की सूचना जौरा में अपने मालिक कमल सिंह सविता को चालक ने दी थी। ट्रक में बानमौर से कोटा से जाने वाले फोम के गद्दे भरे हुये थे। मालिक व चालक इंजन का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान शार्ट सर्किट के दौरान आग लग गई।

 

जब तक दोनों कुछ समझ पाए तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इंजन से भडक़ी आग फोम के गद्दों तक पहुंच गई जिससे आग की ऊंची लपटें उठने लगी। इसी बीच नागरिकों द्वारा नगर पालिका को फायर ब्रिगेड भेजने के लिए फोन भी किया गया लेकिन नगर पालिका की फायर ब्रिगेड कई दिनों से खराब होने की चलती आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंच सकी।

 

नगर पालिका द्वारा पानी के तीन-चार टैंकर भेजे गए। इनसे आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं कैलारस नगरीय निकाय की दमकल भी मंगाई गई। लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हुये। आग से कैंटर गाड़ी लगभग पूरी जल चुकी थी। आग से एमएस रोड पर दोनों तरफ जाम की हालत बन गए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया जिससे लगभग 45 मिनट तक जाम लग रहा। आग बुझने के बाद पुलिस द्वारा आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया।

 

MadhyaBharat 3 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.