Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दो हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप विधायक ने किया एसपी कार्यालय का घेराव
agarmalwa, Two head constables , SP office

आगर मालवा। शहर कोतवाली थाने में पदस्थ दो हेड कॉन्स्टेबल पर शिकायत दर्ज करने के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की रात भाजपा विधायक मधु गेहलोत ने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया। जिसके बाद एसपी विनोद कुमार सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह भाटी और हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच सीएसपी को सौंप दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले एक जमीन के सौदे में विक्रय पत्र संपादित होने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गत 28 अप्रैल को दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायती आवेदन दिया, लेकिन कोतवाली थाने में पदस्थ दोनों हेड कॉन्स्टेबल ने प्रकरण दर्ज करने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग की। इसके बाद एक मई को धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस पूरे मामले की जानकारी गुरुवार को विधायक मधु गेहलोत को लगी तो वे रात में अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया। इस अवसर पर विधायक गेहलोत ने कहा कि जिले की पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इस तरह की रिश्वतखोरी करने से सरकार बदनाम होती है। रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री निवास पर धरने पर बैठूंगा।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष के आवेदन में गंभीर आरोप होने पर प्रथम दृष्ट्या दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर पूरे मामले की जांच सीएसपी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये है मामला

शिकायतकर्ता डॉ. नरेन्द्रसिंह ठाकुर और गिरीराज बंसिया ने बताया कि उन्होंने ग्राम झलारा में एजाज एहमद से एक करोड़ 75 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। उसे 52 लाख रुपये नकद दिए थे। बाकी की राशि चेक से दी, लेकिन उसने बाहर जाने की बात कही और चेक वापस कर दिया। इसके बाद हमने बची हुई राशि उसके खाते में आरटीजीएस और दलाल के माध्यम से जमा कराई। सौदे की पूरी राशि देने के बाद भी उसने झूठी शिकायत कर वकील के जरिए नोटिस भेजा और 75 लाख रुपये की मांग की। जिस पर हमने कोतवाली थाना में आवेदन दिया। यहां प्रकरण दर्ज करने के एवज में उक्त दोनों प्रधान आरक्षकों ने तीन लाख की मांग की। हमने राशि भी दे दी। इसके बाद भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। दबाव बनाने पर तीन दिन बाद एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।

MadhyaBharat 17 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.