Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाजपा ने देश में मातृशक्ति को नेतृत्व करने का अवसर दिया: डॉ. मोहन यादव
mandla, BJP , Dr. Mohan Yadav

मंडला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में मातृशक्ति को नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सेना में हमारी बहनों को कार्य करने का अधिक अवसर प्रदान किया। देश में लोकतंत्र के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर भी एक आदिवासी बहन को नेतृत्व करने का अवसर भाजपा सरकार ने ही प्रदान किया है। लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए लोकसभा और राज्यों की विधासभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का ऐतिहासिक कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बनाया है।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मंडला में पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में देश के लोकतंत्र को बचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को हर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्रदान किया है। हमारी मातृशक्ति भाग्यशाली हैं कि उन्हें मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो आपके लिए अच्छे से अच्छा सोचते हैं और बेहतर से बेहतर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में नया-नया नेतृत्व खड़ा कर रही है। संगठन में कार्य कर रहे व्यक्ति को पद-प्रतिष्ठा के साथ संगठन, समाज व सत्ता में काम करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने आव्हान किया कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करें।

 

भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को नये नेतृत्व और समाज के सभी वर्ग की मातृशक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं चलाकर महिलाओं को देश में नेतृत्व करने की भूमिका में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मातृशक्तियों में सर्वाधिक है, क्योंकि मोदी का लक्ष्य गरीब, महिला, युवा, किसान को सशक्त कर उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाना हैं। वीडी शर्मा ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट रूपी आशीर्वाद प्रदान करें।

 

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. विनोद मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व शक्ति वंदन प्रभारी शशि पटेल, अनीता तिवारी, शिखा श्रीवास्तव, उमा यादव, सरोज सोनी सहित शक्ति वंदन कार्यक्रम में मण्डला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

MadhyaBharat 22 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.