Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ज्योतिरादित्य ने उमा भारती को बताया अपनी बुआ
shivpuri, Jyotiraditya, Uma Bharti

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के खनियांधाना व पिछोर में अपने दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व सीएम उमा भारती को अपनी बुआ बताया है। पिछोर व खनियांधाना के दौरे के दौरान श्री सिंधिया ने मंच से कहा कि उमा भारती उनकी बुआ हैं और उनका आशीर्वाद और स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है।

श्री सिंधिया ने मंच से कहा उनकी आजी अम्मा (राजमाता विजयाराजे सिंधिया) ने उमा भारती को बेटी की तरह प्यार दुलार देकर उनका पालन पोषण महल में किया। बाद में वह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी और केंद्र में मंत्री भी बनी। मैं अपना सौभाग्य मानता हूं कि उनका प्यार और दुलार मुझे मिला। इस तरह से रिश्ते में वह मेरी बुआ हुई तो मैं उनका भतीजा हुआ। शिवपुरी जिले के पिछोर-खनियांधाना में अपने दौरे के दौरान श्री सिंधिया ने कई कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरे के दौरा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस लोधी बाहुल्य क्षेत्र में उमा भारती की जमकर तारीफ की।

पूरे संसदीय क्षेत्र में दो लाख से ज्यादा लोधी-

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कारण यह है कि उन्हें वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर इस लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार ज्योतिरादित्य हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। पिछोर खनियांधाना के अपने दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य की लोधी वोट बैंक पर नजर है। कारण यह की शिवपुरी जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोधी वोट है। इसके अलावा पूरे संसदीय क्षेत्र में देखा जाए तो 2 लाख से अधिक लोधी वोट है और उमा भारती की तारीफ करके श्री सिंधिया ने इस लोधी बोर्ड बैंक पर भी अपनी नजरें लगाई हैं जिससे उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान इस लोधी समाज का अच्छा खासा समर्थन मिल सके।

जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं लोधी-

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में लोधी समाज को बड़ा वोट बैंक माना जाता है। पूरे संसदीय क्षेत्र को देखा जाए तो संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र में से 6 विधानसभा सीटों पर करीब 2 लाख लोधी हैं। इसलिए पूरे संसदीय क्षेत्र में जीत-हार में लोधी महत्वपूर्ण फैक्टर रहेगा। इसमें शिवपुरी विधानसभा, पिछोर विधानसभा क्षेत्र, कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अलावा अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में लोधी हैं। इसके अलावा लोधी समाज के प्रीतम लोधी अभी हाल ही में पिछोर विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं। इस विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में लोधी हैं और 30 साल बाद इस विधानसभा सीट को भाजपा जीतने में कामयाब रही है क्योंकि 30 साल से यहां पर कांग्रेस के केपी सिंह लगातार विधायक बनते आ रहे थे। इस लोधी बाहुल्य सीट पर पहली बार भाजपा 30 साल में जीत पाई है।

MadhyaBharat 16 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.