Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बुजुर्ग दंपत्ति को मैला खिलाने वाले सात लोगों को भेजा गया जेल
sivpuri,  fed dirty food, elderly couple

शिवपुरी। शिवपुरी जिले अमोला थाना अंतर्गत सिलानगर गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति को मैला खिलाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई, क्योंकि पहले बुजुर्ग दंपति थाने पर शिकायत लेकर गए लेकिन थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जांच की और इसके बाद मामला दर्ज किया गया। अब सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है और आरोपितों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मारपीट की और इसके बाद खिला दिया मैला-

शिवपुरी जिले के सिलानगर गांव में जिन बुजुर्ग दंपति के साथ यह वारदात हुई है, उसमें उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाए हैं कि गांव के ही देवका कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह, प्रेम कुशवाह, खरे कुशवाह, सर्रा कुशवाह, पप्पू कुशवाह ने उनके साथ 15 फरवरी को मारपीट की और मैला खिलाया। आरोपितों ने जादू टोना के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ लोगों के अंडर वियर चोरी जा रहे थे। इस बात को लेकर उक्त मामले में बुजुर्ग दंपत्ति पर शक किया गया और आरोपितों ने इस बात को लेकर इनकी मारपीट कर दी और मैला खिला दिया। इस मामले में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ जो अमानवीयकृत्य किया गया उसमें कई ग्रामीण वहां तमाशबीन बने रहे और उनके द्वारा कोई रोक-टोक नहीं की गई। बाद में जब पीड़ित इस मामले में थाने पर भी पहुंचे तो थाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया।

 

मामले में अब पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर से ग्राम सिलानगर के देवका कुशवाह, रामकुमारी कुशवाह, ऊषा कुशवाह, प्रेम कुशवाह, खरे कुशवाह, सर्रा कुशवाह, पप्पू कुशवाह पर थाना अमोला पर अपराध क्रमांक 23/24 धारा 294, 323, 328, 270, 506, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

अब इस मामले में पुलिस को कहना है कि पूर्व में जब फरियादी थाने पर आए थे तो आरोपितगणों द्वारा फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी गयी थी अगर तूने थाने पर भिस्टा (मल) लगाने वाली बात बोली तो तुझे जान से खत्म कर देंगे, जिस डर से फरियादिया ने थाने पर कोई भिस्टा लगाने बाली बात नहीं बताई थी और झगड़ा होने की रिपोर्ट लिखाकर दोनों पक्षों को आपस मे राजीनामा करके चले गये थे। मामले में पुलिस ने अब आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। यहां से न्यायालय ने उक्त आरोपितों को जेल भेज दिया है।

MadhyaBharat 18 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.