Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
खरगोन कार हादसा मामले में मायका पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
khargon,Mother

खरगोन। खरगोन जिले के बड़वाहा नर्मदा मार्ग पर शनिवार शाम को हुए कार हादसे में ग्राम उमरिया के पास जामनिया निवासी पूजा पत्नी आकाश (28) और मासूम बच्ची माही की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतिका के मायका पक्ष ने पति पर पत्नी और मासूम की हत्या का आरोप लगाया है । मामले को लेकर बीती रात पहले दोनों पक्षों में शासकीय अस्पताल में और उसके बाद आधी रात ग्राम जामानिया में तलवारबाजी व पथराव की घटना हुई है। जिसमें पूजा के मायके पक्ष का व्यक्ति घायल हुआ है। इस तनाव के बीच पुलिस की मौजूदगी में रविवार को दोनों शव का पीएम कर परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। शव लेकर निकली एंबुलेंस के साथ भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था थी। बताया जा रहा है अंतिम संस्कार भी पुलिस की मौजूदगी में होगा।

 

मृतिका पूजा के पिता कमल सोलंकी ने अपने दामाद आकाश पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि पूजा की मां नर्मदा परिक्रमा पर जा रही थी, जिससे मिलने के लिए ही वह ओंकारेश्वर आना चाहती थी। आकाश ने शनिवार को शराब पीकर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना के कुछ समय पहले शाम करीब 4 बजे फोन पर हमारी पूजा से बात हुई थी। वह बहुत रो रही थी, तब मैंने उसे मना कर दिया कि यदि इस बात पर मारपीट कर रहा है तो वह ना आए। ज्यादा जिद करने पर आकाश ने गुस्से में शराब पीकर तेज गाड़ी चलाई। नतीजतन पुल के पहले गाड़ी उसने नहर में गिरा दी। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में आकाश दरवाजा खोलकर बाहर आ गया लेकिन पास की सीट पर बैठी पत्नी, बेटी अंदर ही रह गए। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जाना चाहिए एवं आकाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

यह है पूरा मामला

खरगोन के बड़वाह में शनिवार शाम को एक परिवार कार समेत नहर में बह गया था। हादसे में मां पूजा और साढ़े तीन साल की बेटी माही की मौत हो गई जबकि पिता आकाश ने दरवाजा खोलकर तैरते हुए बाहर आ गया था। परिवार नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर पहुंचे अपने सास-ससुर से मिलने जा रहा था।

 

 

 

कार रोकने के लिए बांधी रस्सी टूटी

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची के पिता ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। कुछ लोगों ने पानी में उतरकर कार को बहने से रोकने के लिए रस्सी भी बांधी, लेकिन वह टूट गई। कार में पानी भर गया था। अभी तक कार स्विफ्ट डिजायर को नहर से निकाला नहीं जा सका है।

 

 

सूचना पर एसडीओपी अर्चना रावत, एसआई पूजा सोलंकी समेत अन्य पुलिसकर्मी और गोताखोर मौके पर पहुंचे। तब तक कार घटनास्थल से करीब 100 मीटर तक आगे बह गई थी। इसके बाद गोताखोर प्रदीप, टुटा सहित अन्य लोगों ने दरवाजा खोलकर पत्नी और उसकी बेटी को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की नब्ज नहीं चल रही थी।

 

 

सीपीआर देकर बचाने की कोशिश

 

 

एसडीओपी अर्चना रावत ने पूजा और नावघाटखेड़ी के पूर्व सरपंच अर्जुन केवट ने बच्ची को सीपीआर ( कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने की काफी देर तक कोशिश की। इसके बाद मां-बेटी को बड़वाह सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

MadhyaBharat 26 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.