Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
स्थिर सरकार के लिए कांग्रेस को जिताएं: दिग्विजय सिंह
morena, Make Congress victorious , Digvijay Singh

मुरैना। जब मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने घोषणा की कि वे विदेशों से काला धन भारत वापस लाएंगे। उनकी घोषणा को 10 वर्ष होने जा रहे हैं। परंतु वे 25 लाख करोड़ काला धन विदेशों से तो न ला सके बल्कि भारत की जनता का धन जरूर विदेश चला गया। उन्होंने अपने उद्योगपतियों को बैंकों से ऋण दिलवाया और फिर उन्होंने उस ऋण को माफ करवा दिया और वह पैसा लेकर उद्योगपति विदेश चले गए।

 

उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कैलारस में पुरानी सब्जी मंडी रोड पर आयोजित आमसभा में कही। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर बार करते हुए कहा कि किसी किसान को एक बीघा में 2 करोड़ का मुनाफा नहीं होता होगा, परंतु शिवराज सिंह को यह मुनाफा जरूर होता है। उन्होंने सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दगेबाजों ने कांग्रेस की सरकार को गिराया। क्या उन दगेबाजों का साथ दोगे। लोगों ने हाथ उठाकर नहीं का जवाब दिया। आमसभा में दिग्विजय सिंह ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार आने पर शक्कर कारखाना चालू करने पर काम करेंगे एवं व्यापारी भाइयों की सुरक्षा की गारंटी लेंगे।

उधर सबलगढ़ में मंडी संतर नंबर एक में पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस के समर्थन में आज चुनावी सभा आयोजित की गई। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि प्रदेश में ऐसी सरकार बनाएं जिससे वर्तमान सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घोषणा वीर मुख्यमंत्री बताते हुए कहां कि प्रदेश में इस समय बेरोजगारी की समस्या सबसे महत्वपूर्ण है। बेरोजगार युवा अन्य प्रदेशों में जाकर पलायन कर रहे हैं। जिससे उनके परिवार को भूखों मरने की नौबत आ गई है। मेरे समय में पंचायती राज प्रदेश में लागू किया गया। जिससे गरीब किसान अपने नामांतरण बंटवारे जो पंचायत के द्वारा ही निबटा दिए जाते थे। आज ग्रामीणों को अपने नामांतरण के लिए पटवारी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

MadhyaBharat 8 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.