Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी
shajapur, Rahul Gandhi ,

शाजापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान कालापीपल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोलायकला में आयोजित जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

इससे पहले राहुल गांधी विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से पोलायकला पहुंचे, जहां जन आक्रोश यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जीतू पटवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। ओबीसी कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर यह पहला काम हम करके दिखाएंगे। उन्होंने महिला आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से पहले सर्वे की क्या जरूरत है? महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं है? जबकि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि वे ओबीसी के नेता हैं। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि मप्र में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के सात अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही हैं।

MadhyaBharat 30 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.