Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
विवाद पर युवक ने पत्नी साली व साले को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
morena,  young man shot dead, dispute

मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक युवक ने अपनी पत्नी, साली व साले को मौत के घाट उतार दिया। तीनों को युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कट्टे से गोली मारी थी। हत्या करने का कारण घरेलू विवाद है। बताया जाता है कि युवक की मां के साथ उसके साले, पत्नी व साली ने मारपीट की थी। इस बात से युवक भारी क्रोध में था, संभवत: इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल हत्यारा व उसका साथी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार बागचीनी गांव निवासी त्रिलोक सिंह परिहार का अपनी पत्नी राखी से दो-तीन दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को राखी का भाई सुघराज सिंह निवासी ग्राम टोरामोरा, तहसील अटेर, जिला भिण्ड अपनी बहन जूली के साथ त्रिलोक के घर आया हुआ था। यहां पर काफी विवाद हुआ और राखी तथा उसके भाई सुघराज तथा बड़ी बहन जूली ने त्रिलोक की मां की पिटाई कर दी और सामान लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। राखी अपने भाई एवं बहन के साथ बस स्टैंड में बस पर सवार होने वाली ही थी कि तभी पीछे से त्रिलोक परिहार अपने एक अन्य साथी के साथ कट्टा लिए आया और ताबड़तोड़ पांच फायर कर दिए। जिससे तीनों को गोली लगी। राखी एवं उसके भाई सुघराज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जूली को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उधर शाम को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान भी बागचीन गांव में पहुंचे और हत्याकाण्ड की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर राखी एवं उसके भाई का पीएम जौरा और जूली का पीएम मुरैना में कराया गया।

चार बच्चों का पिता है त्रिलोक: अपनी पत्नी, साली एवं साले की हत्या करने वाले त्रिलोक सिंह परमार की माली हालात भी अच्छी नहीं है। बताया जाता है कि त्रिलोक सिंह मेहनत मजदूरी एवं पशु पालन कर अपनी गृहस्थी चलाता है । त्रिलोक सिंह के 8 साल 3 साल 1 साल की तीन बच्चियों हैं तथा 5 साल का एक बच्चा है। अब इस हत्याकाण्ड के बाद चार बच्चों के सिर से मां का साया हट गया।

MadhyaBharat 20 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.