Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उमा भारती ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ
shivpuri, Uma Bharti , Jyotiraditya Scindia

शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ज्योतिरादित्य की तारीफ की है। ज्योतिरादित्य की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने अपना हीरा गंवा दिया है। यह हीरा हमारे पास आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास हीरा था लेकिन कांग्रेस ने इस हीरे को गंवा दिया। उमा भारती ने कहा कि मप्र में ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी और कांग्रेस की सरकार गिराई और यह हीरा हमारे पास आ गया है और हमारी सरकार बना दी है।

 

उमा भारती ने यह बात मंगलवार को शिवपुरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वृंदावन जाने के दौरान उमा भारती कुछ समय के लिए शिवपुरी में रूकी। शिवपुरी सर्किट हाउस में उमा भारती से पत्रकारों ने बात की। इस बातचीत के दौरान उमा भारती से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की क्या स्थिति रहेगी, यह पूछा गया था। इसी संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने ज्योतिरादित्य को हीरा बता दिया। उमा भारती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी निशाना साधा। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसको लेकर उमा भारती ने कहा कि हमारी पार्टी में नेतृत्व कार्यकर्ता करता है। हमारी पार्टी में झंडे और कार्यकर्ता का महत्व है। उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह भी एक कार्यकर्ता हैं। पार्टी में कार्यकर्ता मेहनत करता है उसी के दम पर सरकार बनती है।

 

 

मोदी की तुलना में मिलियन वर्ष दूर है विपक्ष-

पूरे देश में विपक्ष की एकजुटता पर तंज कसते हुए उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से यह विपक्ष मिलियन वर्ष दूर है। उन्होंने कहा कि क्या ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, राहुल गांधी का नेतृत्व देश स्वीकार करेगा। यह अभी मोदी जी से मिलियन वर्ष दूर खड़े हुए हैं। मोदी जी का यह मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

 

 

घास और वनस्पति से एडजस्ट नहीं कर पा रहे चीते-

मप्र के कूनो अभ्यारण में चीतों की मौत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि यहां की घास और वनस्पति से चीते एडजस्ट नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका जैसा मौसम और वनस्पति यहां पर नहीं मिल पा रही है। चीते इमोशनल प्राणी होता है इसलिए जरा सा तनाव हो तो वह डिप्रेशन में चले जाते हैं। फिर भी यहां पर एक प्रयोग किया गया है और हमारा प्रयास है कि जितने चीते बचे हैं वह प्रयोग सफल रहे।

MadhyaBharat 19 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.