Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सिवनीः नदी के तेज बहाव होने से बही स्कूली छात्रा
Seoni, Schoolgirl washed , river

सिवनी। जिले के लखनवाडा थाना बैनगंगा नदी में बाढ आने से ग्राम सरगापुर स्थित नदी को पार करते हुए पैर फिसल जाने से उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12 वी छात्रा कुमारी साक्षी बह गई जिसकी तलाश एनडीआरएफ एवं पुलिस की टीम कर रही है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशाासन एवं एनडीआरएफ की टीम मौजूद है जो छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

स्कूली छात्रा साक्षी के छोटे चाचा गोपाल सनोडिया ने शुक्रवार-शनिवार की देर रात्रि थाना लखनवाडा में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि ग्राम सरगापुर बैनगंगा पुल में बारिश होने से बाढ आई थी पुल के ऊपर से पानी बह रहा था कि कुमारी साक्षी(16) पुत्री दीपक सनोडिया एवं ऋतु सनोडिया दोनो छात्रायें बाढ उतरने का इंतजार कर रही थी करीब 8 बजे पानी का बहाव कुछ कम हुआ तो छात्राएं सायकिल खड़ी कर पुलिया पार कर रही थी इस दौरान पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनो छात्राए बहने लगी जहां उपस्थित ग्रामीण सुग्रीव यादव ने ऋतु सनोडिया को दौड़कर बचा लिया वहीं साक्षी सनोडिया पानी में बह गयी जिसकी तलाश उसने तथा प्रधुम्म बघेल, संजू यादव एवं गांव के अन्य लोगो ने की। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

 

शनिवार की सुबह जिला प्रशाासन , ग्रामीण जन , एनडीआरएफ की टीम, पुलिस टीम नदी में बही स्कूली छात्रा की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक स्कूली छात्रा के मिलने की जानकारी नही मिली थी।

MadhyaBharat 15 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.