Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र के शाजापुर में सड़क हादसा चार युवकों की मौत
shajapur, Four youths died , road accident

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार देररात तेज रफ्तार बस और कार की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो हुए है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रुककर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला।

 

यह हादसा कृषि उपज मंडी के पास हाइवे पर रात करीब 11 बजे हुआ। महामाया ट्रैवल्स की यात्री बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी। बस शाजापुर से निकली ही थी, कि एबी रोड पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार युवक शाजापुर के रहने वाले हैं। ये सभी घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार रहबर पुत्र मसूद निवासी पटेलवाड़ी महुपूरा, दानिश पुत्र सोहराब और अरहम पुत्र शकील बैग की मौके पर ही मौत हो गई। फरहान पुत्र फिरोज, रहबर पुत्र शरीफ,अर्शिल पुत्र शरीफ और अबूवकर पुत्र रहीम मंसूरी घायल हो गए। कार को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। घायलों में अबू बकर का उपचार जिला अस्पताल शाजापुर में चल रहा है और बाकी को इंदौर रेफर किया गया। इंदौर रेफर किए गए फरहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना के वक्त प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर की ओर जा रहे थे। मंत्री ने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार देखी तो अपना वाहन रोककर पीए के द्वारा जिला प्रशासन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी रवाना की गई।

इस दौरान मंत्री परमार मौके पर ही रुके रहे। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मंत्री शुजालपुर के लिए रवाना हुए। वहीं हादसे की सूचना पाकर युवकों के परिजन जिला अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्हें संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जिला अस्पताल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका।

MadhyaBharat 14 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.