Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवपुरी में एसपी के घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
shivpuri,Pandit Dhirendra Shastri, SP

शिवपुरी। बागेश्वर धाम के महंत और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह शिवपुरी में अचानक पुलिस अधीक्षक (एसपी) के बंगले पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ समय एसपी के बंगले पर बिताया और फिर वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। लोगों की इसकी जानकारी मिली तो एसपी बंगले के पास इतनी भीड़ जमा हो गई कि उसे संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

 

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री कुछ दिनों से गुजरात प्रवास पर थे। वहां से शनिवार को वे शिवपुरी के रास्ते छतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वे शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय बंगले पर बिताने के बाद छतरपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि रघुवंश सिंह जब अशोकनगर में पुलिस अधीक्षक थे, तब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की वहां कथा हुई थी। तभी से धीरेन्द्र शास्त्री की उनसे पहचान हुई थी। अचानक धीरेंद्र शास्त्री के आने से एसपी रघुवंश सिंह भी आश्चर्यचकित रह गए।

 

 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एसपी बंगले पर पहुंचने की खबर मिलते ही शिवपुरी के सैकड़ों लोग एसपी बंगले पर जमा हो गए। जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री बंगले से बाहर निकले तो उनसे मिलने के लिए उनके पास पहुंच गए। कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई चरण छूना चाहता था। धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से उतरे और लोगों से मिले, फिर कार में सवार होकर वहां से रवाना हो गए।

 

नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में किया हवन-पूजन

इससे पहले गुजरात से लौटते वक्त शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी देर रात पंडित धीरेन्द्र शास्त्री आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां काफी देर रुककर मां बगलामुखी के दर्शन किए और फिर मंदिर प्रांगण में ही हवन भी किया। बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन को उनके आगमन की सूचना पहले से थी, जिसके चलते मां बगलामुखी मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पंडित शास्त्री के कार से उतरने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें कड़ी सुरक्षा में मंदिर परिसर ले गए। इस दौरान उनसे मिलने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देर रात करीब ढाई बजे मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे। ऐसे में मंदिर का गर्भगृह बंद था, जिसके चलते उन्होंने मंदिर की चौखट से ही दरवाजे की जाली में से मां बगलामुखी के दर्शन किए। पंडितों ने मंत्रोच्चार किया और मां बगलामुखी मंदिर के बारे में पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को जानकारी दी।

MadhyaBharat 10 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.