Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रेमिका और उसके पिता को गोली मारने वाले आरक्षक ने किया सुसाइड
shajapur, constable,shot girlfriend

शाजापुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बेरछा गांव में रविवार देर रात एक बजे के लगभग घर में घुसकर प्रेमिका तथा उसके पिता को गोली मारने वाले आरोपी आरक्षक ने वारदात के बाद आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह उसका शव रेल पटरी पर पाया गया है।

 

बेरछा में रविवार देर रात हुई सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेमिका, उसके पिता और भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रेमिका के पिता की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर स्थिति में इंदौर रेफर किया गया है। प्रेमिका के भाई को कुछ छर्रे लगे हैं। इधर, पुलिस घटना के आरोपी पुलिस आरक्षक सुभाष पिता मायाराम खराड़ी को तलाश कर रही थी, इसी दौरान सोमवार सुबह उसका शव रेल पटरी पर पाया गया। माना जा रहा है कि घटना के बाद उसने किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है।

 

वारदात के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया, फिर ट्रेन से कटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस आरक्षक सुभाष खराड़ी ने प्रेमिका और पिता पर गोली चलाने के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया। घटना के बाद पुलिस आरक्षक सुभाष पिता मायाराम खराड़ी ने पहले फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा- 'प्यार में धोखा इसलिए ठोका, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वो कभी नहीं भूल पाएगी'। आरोपी ने फेसबुक पोस्ट करने के बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। आरोपी सुभाष खराड़ी आरक्षक था और देवास जिले में पदस्थ था। उसके पिता पुलिस सब इंस्पेक्टर थे और पुलिस में नौकरी के दौरान उनकी मौत होने पर बेटे को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

MadhyaBharat 22 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.