Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अनियंत्रित ट्रक ने सीआरपीएफ के जवानों से भरी गाड़ी समेत कई वाहनों को राैंदा
mandla, Uncontrolled truck , CRPF personnel

मंडला। जिले के बिछिया में एनएच 30 राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने पहले सीआरपीएफ के जवानों से भरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन 10 मीटर तक घसीटकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। इसके बाद ट्रक ड्रायवर रूकने की बजाय बाजार में खड़े दूसरे वाहनों को रौंदता हुआ वहां से भागने लगा। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें डेढ़ माह का एक बच्चा सहित 4 की हालत गंभीर हैं। छोटी बच्ची को जबलपुर मेडिकल कॉलेज एवं दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार ट्रक इमारती लकड़ियों से भरा हुआ था और रायपुर की तरफ से आ रहा था। इस दौरान बिछिया नगर में भीड़ भरे बाजार में आकर ट्रक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सबसे पहले सीआरपीएफ के जवानों से भरे वाहन को टक्कर मारी। टक्कर के बाद वह उसे घसीटता हुआ 10 मीटर तक ले गया जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इसके बाद ट्रक ड्रायवर वहां से भागने की फिराक में सड़क पर खड़े 10 से ज्यादा बाइक व ऑटो सहित अन्य गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद एसडीएम एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। ट्रक की टक्कर के बाद कुछ बाइक भी उसमें फंस गई। लोगों ने दौड़कर ट्रक को रुकवाया। बिछिया पुलिस के अनुसार घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 4 लोग गंभीर हैं। गंभीर घायलों के नाम शिवांश मरावी (डेढ़ माह) (माता का नाम- अनिता मरावी), अशोक ताराम, मनीष यादव, कुद्दू लाल पटेल हैं। पुलिस ने आरोपित ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायलों को छोड़ अन्य घायलों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के 8 जवानों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 27 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.