Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दो बेटियां बचाने पिता ने कुएं में लगाई छलांग तीनों की मौत
raisen,Father jumped , two daughters, all three died

रायसेन। मप्र के रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में रविवार को एक पिता ने तैरना नहीं जानने के बावजूद कुएं में गिरी अपनी दो बेटियों को बचाने के लिए कुएं में छलांग दी, जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। उन्होंने तीनों के शव कुए से निकालकर अस्पताल पहुंचाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

सुल्तानगंज थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम टेकापार निवासी रामलाल चिढ़ार की तीन बेटियां शैफाली उम्र 14 वर्ष, वैशाली उम्र 10 वर्ष और शुभी उम्र छह वर्ष रविवार को खेलने के लिए खेतों के आसपास गई थी। खेलते हुए तीनों मासूम बेटियां खेत में कुएं के पास लगे पेड़ से बेर तोड़ने लगी। बेर तोड़ते-तोड़ते शैफाली और वैशाली का पैर फिसल गया और वे कुए में गिर गईं। अपनी दोनों बड़ी बहनों को कुएं में गिरते हुए देखकर शुभी चिल्लाकर रोने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पिता रामलाल उम्र 35 वर्ष पहुंच गए। रामलाल को तैरना नहीं आता था, लेकिन बेटियों की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर उसने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने से पिता अपनी बेटियों को नहीं बचा सका और तीनों की डूबने से मौत हो गई।

 

 

अपनी दोनों बहनों और पिता के डूबने का मार्मिक दृश्य देखकर नन्ही शुभी की चीख-पुकार तेज हो गई। जोर-जोर से चिल्लाने की आवास सुनकर वहां से निकलने वाले पहुंच गए। ग्राम के सुरेंद्र सिंह ने जब कुएं के पास पहुंचकर यह दृश्य देखा तो उन्होंने फोन करके ग्राम के अन्य लोगों को बुलाया। इसके साथ ही उन्होंने डायल-100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कुए पर पहुंचकर पिता और उसकी दोनों बेटियों को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले।

 

 

ग्रामीण तीनों के शव सुल्तानगंज शासकीय अस्पताल ले गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रामपाल की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.