Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है : दिग्विजय सिंह
shivpuri, unemployed ,Digvijay Singh

शिवपुरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे और यहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इस बैठक में जिले के कांग्रेस के मंडलम कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण मौजूद रहे। इस बैठक में दिग्विजय सिंह ने यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारियों के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा गौतम अडानी और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर बात करने की बजाय, हिंदू राष्ट्र की बात कर रही है । बेरोजगारों के साथ छलावा हो रहा है। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है और भाजपा देश को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर सब मुद्दों से अपना ध्यान भटका रही है। दिग्विजय सिंह ने शराबबंदी और बेरोजगारों को लेकर कहा कि उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी की पहल कर रही हैं,जबकि पहले प्रदेश में 12 हजार शराब की दुकानें हुआ करती थी जो अब बढ़कर 30 हज़ार से अधिक हो गई हैं।इतना ही नहीं बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगा जा रहा है, उनसे 430 सौ करोड़ रुपए फीस ले ली गई है, जबकि परीक्षाओं का उचित इंतजाम नहीं किया गया। कई बार परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, ऐसे में भाजपा बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है।

 

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर भी साधा निशाना-

 

शिवपुरी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि जनता में भाजपा को लेकर नाराजगी है । यशोधरा राजे सिंधिया से भी लोग नाराज हैं ,ऐसे में कांग्रेस के पास अच्छे और मजबूत उम्मीदवार हैं,आने वाले विधानसभा चुनावों में उतारेंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

 

भाजपा नेता और मंत्रियों को देना चाहिए इस्तीफा-

 

पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कथा में जाने वाले लोगों को भी पूछना चाहिए कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां भारतीय संविधान लागू है ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र कैसे घोषित किया जा सकता है? यदि भाजपा नेता और मंत्री भी हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए,क्योंकि उन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर और बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिपड़ी करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यदि भाजपा नेता और मंत्री यह सब इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने भी भारत के संविधान की शपथ ली है। यदि भारत के संविधान में विश्वास नहीं है तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दिगिवज्य सिंह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।उनका जमकर स्वागत हुआ।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.