Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नगर परिषद सीएमओ और कर्मचारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
mandla, City Council CMO , taking bribe

मंडला। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को मंडला जिले की निवास नगर परिषद में पदस्थ प्रभारी सीएमओ विकेश कुम्हरे और एक कर्मचारी संदीप दुबे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि बोरवेल खनन का भुगतान कराने के एवज में उक्त रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, जगमोहन सिंह शंकर ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया था कि उन्होंने निवास नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2022 में तीन बोरवेल का खनन कराया गया था, जिसका भुगतान एक लाख 97 हजार 296 रुपये होना था। पहले एक लाख की हुई डिमांड, लेकिन बाद में 50 हजार रुपये में डील पक्की हुई है। इस भुगतान के लिए सीएमओ विकेश कुम्हरे द्वारा पैसों की मांग दैनिक वेतनभोगी कर्मी संदीप दुबे के माध्यम से की गई थी। पैसों की मांग से परेशान होकर जगमोहन ने लोकायुक्त से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार लोकायुक्त की आठ सदस्यीय टीम ने ने ट्रेप करते हुए सीएमओ द्वारा कहे जाने पर संदीप दुबे को 50 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते पकड़ा। वहीं कार्यवाही के बाद से ही नगर परिषद में पदस्थ कई कर्मी गायब हो गये हैं। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबडे ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कियाग या है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

 

MadhyaBharat 1 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.