Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा राजनांदगांव में निकली
बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा

राजनांदगांव शहर में बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा महाकाल की इस यात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। महाकाल मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा में ओडिशा के कटप्पा बाजा दल के साथ ही हरियाणा के अघोरी भक्तों के दल ने आकर्षित किया।वहीं जबलपुर के मयूर डांस ने भी लोगों का मन मोह लिया। बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा राजनांदगांव शहर के गुरुद्वारा चौक से निकाली गई। शोभायात्रा मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, भारत माता चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पर समाप्त हुई, जहां आरती के बाद प्रसाद और रुद्राक्ष का वितरण भी किया गया।शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव जी के सामने मां काली ने रौद्र रूप में नृत्य कर असुरों को वध किया। विशाल हाथी ने बाबा महाकाल की शोभायात्रा की अगुवानी की। विशाल झांकी में महाकाल की भस्म आरती आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में ओडिशा के कालाहांडी से पहुंचे कटप्पा बाजा दल के 25 कलाकार और हरियाणा से पहुंचे 11 अघोरी भक्त नाचते-झूमते हुए नजर आए।शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहर के 32 जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि समिति ने चौथे साल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया है। पिछले 3 सालों में अलग-अलग थीम पर यह यात्रा निकाली गई।

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.