Since: 23-09-2009
जल जीवन मिशन के कार्यों में ठेकेदारों द्वारा खराब सामान लगाने, पाइप लाइन की क्वालिटी सही नहीं होने व काम नहीं होने के बाद भी पेमेंट करने की शिकायत भाजपा नेताओं द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से की गई है। शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रशांत सिंह ने बताया केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के विभिन्न ग्रामों दहिदा, कर्रा और भैंसमुड़ी में पानी टंकी ,पाइपलाइन विस्तार एवं प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति हेतु चबूतरा निर्माण में ठेकेदारों के द्वारा अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों से मिलने के बाद प्राप्त हो रही है। सही काम नहीं करने के बाद भी ठेकेदारों को 60% से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। ग्राम वासियों के द्वारा सूचना के अधिकार द्वारा प्राप्त जानकारी और भौतिक सत्यापन में जमीन आसमान का अंतर देखा जा रहा है। तथ्यों के आधार पर जिसकी शिकायत आज की गई है। संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |