Since: 23-09-2009
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर पार्टी के भीतर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, संसद के मौजूदा सत्र के बाद नई टीम का ऐलान किया जा सकता है। संगठन में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने के साथ राज्यों और अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। नई टीम में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा है।
मध्यप्रदेश से करीब 7 नेताओं के नाम राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। इनमें पहली बार विधायक बने दो नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी की नई टीम में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ विभिन्न राज्यों और जातीय समूहों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर है। हालांकि, अंतिम नामों पर फैसला पार्टी नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |