Since: 23-09-2009
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
देश के अन्य राज्यों में भी बारिश से हालात बिगड़े हैं। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में दो शेल्टर बह गए, जिससे पांच सैन्यकर्मी लापता हैं, जबकि अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। वहीं, ओडिशा के छह जिलों में बाढ़ से 429 गांव प्रभावित हुए हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |