Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आत्महत्या से पहले युवती ने किया घरवालों को फोन,बताया जान को खतरा है
युवती ने किया घरवालों को फोन,बताया जान को खतरा है

जांजगीर-चांपा जिले के चंडीपारा में 28 साल की विवाहित युवती नाजनीन परवीन की लाश संदिग्ध हालत में घर पर फांसी से लटकती मिली है। मायकेवालों ने बताया कि मौत से थोड़ी देर पहले ही बेटी का फोन आया था, जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, नाजनीन परवीन की शादी कुछ साल पहले चंडीपारा के रहने वाले शेख मुस्तफा के साथ हुई थी। दोनों का 8 साल का एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से वो परेशान चल रही थी। मायके वालों ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटी ने खुद की जान को खतरा बताया था। उसके कुछ ही देर के बाद उसके आत्महत्या करने की खबर आई। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या की गई है।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से सबुत जुटाए हैं। ASI अनिल चंद्रा ने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के लिए 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी।पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि मृत युवती के ससुराल वालों ने थाने में सूचना दी कि उनकी बहू नाजनीन परवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार भी पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि मृतका की सास ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार को नाजनीन ने बच्चे को सास को दिया और फिर कमरे के अंदर चली गई। बच्चे ने इस बीच अपना कपड़ा गंदा कर लिया था, जिस पर जेठानी अंदर उसकी साफ ड्रेस लाने गई, तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जेठानी ने अपनी देवरानी नाजनीन को काफी आवाज लगाई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद उसने घरवालों को ये बात बताई। मौके पर मोहल्लेवाले भी जमा हो गए। सास-ससुर और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद नाजनीन फांसी के फंदे से लटकती मिली। घटना के वक्त मृतका का पति शेख मुस्तफा बाजार निकला हुआ था। उसे भी खबर दी गई, तो वो तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मायके और सुसराल दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की सही वजहों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।

MadhyaBharat 17 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.