Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विद्या के मंदिर को कलंकित करता है शिक्षक
स्कूल के बच्चे

 

 

कहते शिक्षा एक पूजा है और उसका मंदिर विद्यालय है और उस मंदिर का पुजारी शिक्षक है लेकिन आपको बता दें कुछ शिक्षकों ने इस पवित्र मंदिर को बदनाम करके रखा है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने शिक्षा-व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। यहां भरतपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला बेंदोखाड़ी में शिक्षक मान सिंह रोज शराब पीकर स्कूल आता है। शराब के नशे में धुत शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय फालतू की बात करता है और बाद में इधर-उधर परिसर में ही पड़ा रहता है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा की अनुशंसा पर कलेक्टर पी एस ध्रुव ने शिक्षक मान सिंह को निलंबित कर दिया है।स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के संभाग में शिक्षा-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। बच्चों ने बताया कि शिक्षक मान सिंह हर दिन शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आते हैं। उन्हें पढ़ाने के बजाए जमीन पर बैठकर इधर-उधर की बात करते हैं और फिर सो जाते हैं। शराब के नशे में शिक्षक के स्कूल आने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वे पढ़ नहीं पा रहे हैं। बच्चों ने शिक्षक मान सिंह को हटाने की मांग की है, साथ ही उनका कहना है कि उनके लिए एक अच्छे टीचर की व्यवस्था स्कूल में की जाए।पालकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं। साथ ही शिक्षा के मंदिर में बच्चे अच्छी बातें सीखते हैं, जो आगे चलकर उन्हें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करती हैं। लेकिन जब स्कूल में ही शराब पीकर शिक्षक आएं, तो उसका बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। पालकों का कहना है कि शराबी शिक्षक मान सिंह के चलते उनके बच्चों पर बहुत गलत असर पड़ रहा है, इसलिए तुरंत शिक्षक को हटाया जाए। बच्चों ने बताया कि शिक्षक नशे में ऊटपटांग बात करते हैं, वे कहते हैं कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, मैं सबको मैनेज करके चलता हूं।भरतपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला बेन्दोखाड़ी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक मान सिंह शराब के नशे में धुत जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। वो इतने नशे में है कि खुद को संभाल तक नहीं पा रहा। ग्रामीणों ने शिक्षक को हटाने की मांग कलेक्टर से की है। भरतपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला बेंदोखाडी में वर्तमान में 3 शिक्षक मौजूद हैं। उनमें से एक शिक्षक मान सिंह भी है। वो 13 फरवरी को भी शराब पीकर स्कूल जाने के लिए निकले, मगर नशा इतना ज्यादा था कि स्कूल से 50 मीटर दूर ही गिर गए। वो खुद उठ भी नहीं पा रहे थे।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.