Since: 23-09-2009
नारायणपुर। जिले के धनोरा थाना से जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए बुधवार सुबह रवाना हुई थी। इस दौरान ओरछा जाने वाले मुख्य मार्ग पर धनोरा से एक किलोमीटर दूर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है। इस विस्फोट की चपेट में आने से आईटीबीपी का एक जवान मनोज कुमार मामूली रूप से घायल हुआ है। घायल जवान का उपचार छोटेडोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उसी इलाके में जवानों ने एक प्रेशर आईईडी भी बरामद किया गया है।
नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने आरओपी में निकले आईटीबीपी के जवानों पर आईईडी ब्लाॅस्ट किया गया है, जिसमें सभी जवान सुरक्षित हैं। एक जवान को मामूली चोट आई है। अतिरिक्त टीम भेजी गई है, साथ में बीडीएस की टीम भी रवाना किया गया, सर्चिंग के दौरान एक प्रेशर आईईडी भी बरामद किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |