Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मकान में महाआरती होने पर पथराव 4 पुलिसकर्मी घायल
khandwa,Stone pelting , Mahaarti

खंडवा। शहर की दुबे कॉलोनी में रविवार रात 9 बजे एक मकान में हनुमान आरती होने पर पथराव हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पूरा विवाद मकान को लेकर है। मकान पर दावे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मकान में भाजपा पार्षद राजेश यादव बर्थडे मना रहे थे। इसी बीच मकान खरीदने का दावा करने वाला दूसरे समुदाय का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। भाजपा पार्षद और उनके गुट के लोगों का कहना है कि मकान में पुराना मंदिर है। दूसरे पक्ष का कहना है कि ये मकान तीन महीने पहले ही उसने खरीदा है।

 

दुबे कॉलोनी इलाके में मुंशी चौक पर एक‎ मकान है।‎ रविवार रात इस मकान में आरती की‎ आवाज सुन क्षेत्र में रहने वाला‎ असगर अपने दोस्तों के साथ मौके‎ पर पहुंचा। घर के अंदर 10-15‎ लोग आरती कर रहे थे। ये देख‎ असगर और उसके साथी भड़क‎ गए। दोनों पक्षों की ओर से‎ नारेबाजी हुई। लोगों की भीड़ लग‎ गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों‎ के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।‎ मामला नियंत्रण से बाहर होने पर‎ पथराव की सूचना पर पुलिस बल‎ ने अफसरों को सूचना दी। कुछ ही देर में‎ टीआई बलराम सिंह, अशोक‎ चौहान, शिवराम पाटीदार और अन्य‎ अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर‎ पहुंचे। तब घर के अंदर आरती हो‎ रही थी। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों‎ ने आपत्ति ली। दोनों पक्षों के लोगों‎ ने एक-दूसरे पर पत्थर मारने का‎ आरोप लगाया है। मौके पर‎ कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस बल‎ पहुंचा और भीड़ को हटाकर स्थिति‎ को नियंत्रित किया।

 

मूर्ति को थाने भिजवाया

जब दोनों पक्षों के लोग सड़क पर बढ़ने लगे तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गाड़ी पर लगे माइक से ही धारा 144 की लगी होने की सूचना देकर सभी को घर में रहने की हिदायत दी। भीड़ कम होने के बाद अफसरों ने असगर से मकान को खरीदने की रजिस्ट्री और दूसरे दस्तावेज मंगवाए। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, एसपी विवेक सिंह, एएसपी सीमा अलावा, एसडीएम अरविन्द सिंह, सीएसपी पूनमचंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस फोर्स के बीच हनुमानजी की मूर्ति को हटवाकर थाने पहुंचाया। फिर, मकान को बंद करवाया। रोड और आसपास जमा पत्थर को निगम की गाड़ी बुलवाकर हटवाया। पुलिस ने इस मामले में भाजपा पार्षद समेत दोनों पक्षों के कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किए हैं। एसपी विवेक सिंह का कहना है कि एक प्रॉपर्टी पर धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा था। इसके बाद वहां दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों ओर से पथराव किया गया। उन्हें कंट्रोल करने में सीएसपी, टीआई, एएसआई और आरक्षक को चोट आई है। जो लोग जान जानबूझकर ऐसे कृत्य कर रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 13 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.