Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बीजेपी नेता का थाना में माना बर्थ डे,कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
बीजेपी नेता का थाना में माना बर्थ डे

अंबिकापुर के लखनपुर थाने में बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता के जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। थाने में मौजूद प्रशिक्षु डीएसपी खुद उन्हें केक खिला रहे हैं और लोग तालियां बजा रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए।जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाने में पूर्व एल्डरमैन और क्षेत्र के भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया। थाने में ही उन्होंने केक भी काटा। इधर जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लखनपुर के व्यवसायियों की थाने में पिछले दिनों बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पता चला कि बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन है। तब थाने में ही केक मंगाया गया।थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत देवांगन ने बीजेपी नेता को अपने हाथों से केक खिलाया। इस बीच वहां मौजूद व्यवसायियों और पुलिसकर्मियों ने तालियां भी बजाईं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। चाहे भाजपा नेता हों या फिर कांग्रेस के, किसी भी शासकीय कार्यस्थल पर निजी आयोजन करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी को चेतावनी देनी चाहिए।इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर थाने में व्यवसायियों की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान एक व्यवसायी द्वारा वहां केक लाया गया था। पुलिस ने बुलवाकर केक नहीं काटा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसा किया गया।

 

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.