Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
निर्माणाधीन सड़क से 10 किलो का जिंदा आईईडी बम बरामद
kondagaon,  IED bomb,road under construction

कोण्डागांव। जिला कोण्डागांव के बयानार थाना क्षेत्र में बयानार से पेरमापाल जाने के निर्माणाधीन सड़क में मडानार एवं पेरमापाल के बीच से 10 किलो का जिंदा आईईडी बरामद कर उसे शनिवार को सुरक्षित डिस्पोज कर दिया गया है।

 

इस संबंध में शनिवार को पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 3 फरवरी को कोण्डागांव पुलिस को नक्सल प्रभावित बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत बयानार से पेरमापाल जाने के निर्माणाधीन रोड में मडानार एवं पेरमापाल के बीच आईडी लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने तत्काल कोण्डागांव के बम डिस्पोजल टीम एवं थाना बयानार की फोर्स को आई ई डी लगने के संभावित स्थानों पर डिमाइनिंग करने आदेश दिया। जिसके बाद शनिवार 4 फरवरी को बम डिस्पोजल टीम द्वारा डिमाइनिंग के दौरान बयानार से पेरमापाल जाने के रास्ते में डोकरी घाट के पास सड़क पर 10 किलो का जिंदा आईईडी लगा हुआ मिला जो कि माओवादियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी से बड़ी दुर्घटना रोकने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया, जिससे बयानार थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।

MadhyaBharat 4 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.