Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सड़क किनारे खडे ट्रक से टकराई दो बाइक तीन की मौत
satna, Two bikes collided, truck standing , roadside

सतना। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां भट्टा के पास गुरुवार देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में दो तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया।

 

 

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात की है। इस बाइक पर सवार होकर अवधेश चौधरी और विवेक चौधरी सतना से खामा खूजा ग्राम की ओर जा रहे थे, तभी मझगवां भट्टा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी दौरान कोठी कस्बे से शादी का कार्ड बांटकर सतना की ओर आ रहे बाइक सवार रामनरेश बुनकर (उम्र 45 वर्ष) और रामप्रकाश कुशवाहा (उम्र 35 वर्ष) भी उसी खड़े ट्रक में जा घुसे। घटना में रामनरेश बुनकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपाचर के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिए हैं और प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रक आधे से अधिक सड़क को घेरकर खड़ा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.