Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पहली बार किसी शादी में पधारे बारातियों ने किया रक्तदान
बारातियों ने किया रक्तदान

राजनांदगांव जिले में गुरुवार को अनोखी शादी का आयोजन किया गया, जिसमें दूल्हे के साथ-साथ समारोह में आए अतिथियों और परिवार वालों ने भी रक्तदान किया। लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शादी समारोह में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शहर के सिंधु भवन लालबाग में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दूल्हे नागेश यदु ने भी 47वीं बार अपना ब्लड डोनेट किया।दूल्हे नागेश यदु और दुल्हन दुर्भाषणी यदु ने लोगों से रक्तदान की अपील की। वहीं शादी में आए मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अनूठी शादी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। शादी कार्ड के निमंत्रण में भी नागेश यदु ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि वे शादी में गिफ्ट न लाएं, बल्कि उसके बदले ब्लड डोनेट करें। नागेश यदु अब तक विभिन्न मौकों पर 70 बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर चुके हैं।इस अपील का लोगों पर भी असर हुआ और शादी समारोह में पहुंचे लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद देने के बाद रक्तदान किया। जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। रक्तदान शिविर और प्रदेश स्तरीय ब्लड बैंक सम्मान समारोह व युवा प्रतिभा सम्मान का आयोजन भी शादी समारोह में किया गया। छात्र युवा मंच के संयोजक नागेश यदु और दुर्भाषणी यदु गुरुवार को परिणय सूत्र में बंधे।गुरुवार 2 फरवरी को सिंधु भवन में आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने आए मेहमानों ने पहले रक्तदान किया और वर-वधु को शुभकामनाएं दीं। इस अनोखे विवाह कार्यक्रम में दूल्हे नागेश यदु ने 47वीं बार रक्तदान कर लोगों को इस महादान के लिए जागरूक किया। शादी समारोह में 41 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। वहीं रक्तदान करने वाले युवा और मेहमानों को मंच पर ही प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।छात्र युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान जंघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 10 ब्लड बैंकों के सम्मान के साथ ही 54 स्कूलों में एग्जाम लिया गया था। साइबर और यातायात जागरूकता को लेकर बच्चों का सम्मान किया गया। वहीं पहली बार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन शादी समारोह में नागेश यदु ने किया है, जो सराहनीय है। छात्र युवा मंच संगठन लगातार रक्तदान महादान के उद्देश्य को लेकर शिविर का आयोजन करता आ रहा है।रायपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रक्तदान से संबंधित वैज्ञानिक जानकारियां देने, संदेहों को दूर करने और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए 'तुम मुझे खून दो अभियान' शुरू किया है। इसके तहत 2 फरवरी को आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में 51 विद्यार्थियों ने अपनी जिंदगी का पहला रक्तदान किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय प्रांगण में रक्तदान मोबाइल वाहन में यह विशेष रक्तदान शिविर केवल फर्स्ट ईयर एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। 19 से 22 वर्ष के 51 विद्यार्थियों ने पहली बार रक्तदान करने का अनुभव लिया।

MadhyaBharat 3 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.