Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मध्यप्रदेश में दिखेगा छत्तीसगढ़ के मलखम्ब खिलाड़ियों का दमखम
raipur, Malkhamb players , Chhattisgarh

रायपुर / नारायणपुर। देश का सर्वश्रेष्ट युथ खेल का महाखुम्भ मे शामिल होने अबुझमाड़ के 10 खिलाड़ी जा रहे हैं। यह खिलाड़ी 5वां खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है उसमें शामिल होंगे। इनमें 12 खिलाड़ियो में से बालक एवं बालिका वर्ग का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमें 10 जाबांज खिलाड़ियो का चयन नारायणपुर के अबूझमाड़ मलखंब अकादमी से ही हुआ है।

चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मुख्य प्रबंधक के लिए प्रेम चन्द्र शुक्ला और टीम कोच के लिए मनोज प्रसाद एवं पूनम प्रसाद भी इन खिलाड़ियों के साथ जाएंगे।

चयनित हुए बच्चों को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, कलेक्टर अजीत वसन्त, सीईओ देवेश ध्रुव जिला पंचायत नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डॉ सुमित कुमार गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं खेल विभाग, सीएमओ मोबिन अली नगर पालिका, आर आई दीपक साव, छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष पीसी शुक्ला, सचिव डॉ राजकुमार शर्मा, जिला मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष सुनीता दुग्गा, अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के अध्यक्ष आकाश जैन, सदस्य राहुल देव, आर. सी. दुग्गा, अमित मंडल, सोमा पोटाई आदि एवं महाप्रबंधक रावघाट भिलाई स्पात सयंत्र द्वारा विशेष सहयोग के साथ आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई।

MadhyaBharat 2 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.