Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजेपी किसी को निमंत्रण नहीं देती जो आना चाहे आ सकता है-रमन सिंह
बीजेपी किसी को निमंत्रण नहीं देती

छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है। राजनांदगांव जिले के बीजेपी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भाजपा में नहीं जाने वाले बयान और केंद्र में स्थानों का नाम बदलने के मुद्दे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का बड़ा साफ लक्ष्य और साफ सिद्धांत है। बीजेपी के दरवाजे सबके लिए खुले रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी निमंत्रण देने नहीं जाती किसी के दरवाजे पर कि आप आइए, लेकिन हां अगर कोई खुले मन से आता है, तो हम उसके लिए दरवाजे खुले रखते हैं। बता दें कि टीएस सिंहदेव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा, जो मेरी व्यक्तिगत विचारधारा है, वो मुझे बीजेपी के साथ कभी नहीं जुड़ने देंगी।इसके अलावा लगातार स्थानों के नाम चेंज करने को लेकर रमन सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ बहुत छेड़खानी की गई है, बार-बार नाम बदलने का काम किया गया है और भारत के मान-सम्मान और गौरव को ठेस पहुंचाया गया है। अगर इसे फिर से वापस लाने का प्रयास होता है, तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मुगलसराय का नाम चेंज करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर रखा गया। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन रखा गया, राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ये तो भारत के गौरव को बढ़ाने वाली बात है।

 

MadhyaBharat 1 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.