Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई आरक्षक की मौत
shajapur, speeding car collided , truck, constable died

शाजापुर। जिले के मक्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्सी टोल प्लाजा के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात एक तेज रफ्तार कार सामने जा रहे एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

 

मक्सी थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि राजगढ़ जिले के मनावर थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ठाकुर एक नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के मामले में निजी वाहन (कार) से इंदौर जा रहे थे। कार में आरक्षक सुनील भिलाला के अलावा एक अन्य व्यक्ति और चालक मौजूद थे। रास्ते में शाजापुर जिले में मक्सी टोल प्लाजा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मलावर थाने के आरक्षक सुनील भिलाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी ज्ञानसिंह ठाकुर को हाथ में फ्रैक्चर हुआ है और अंदरूनी चोटें आई हैं, वहीं, वाहन चालक मनीष गोस्वामी को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य व्यक्ति अरविंद वर्मा को मामूली चोटें लगी हैं। तीनों को इंदौर के बाम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ जिले का पुलिसबल शाजापुर-इंदौर जा पहुंचा। पचोर थाना प्रभारी डीपी लोहिया शाजापुर पहुंचे हैं और आरक्षक का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही शव को गृहगांव चांचौ़ड़ा तहसील में भिजवाने के इंतजाम किए हैं। उधर मलावर थाना के पुलिसकर्मी जितेंद्रसिंह चौहान व सारंगपुर टीआई आशुतोष उपाध्याय इंदौर गए हैं। उन्होंने घायलों को भर्ती कराने का इंतजाम करवाया गया है।

 

 

मृत आरक्षक का गृह गांव में होगा अंतिम संस्कार, पुलिस बल देगा गार्ड आफ आनर

जानकारी के मुताबिक आरक्षक सुनील वर्मा का शव उनके गृह गांव चांचौड़ा तहसील में राजगढ़ जिले में लाया जाएगा, जहां पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड आफ आनर की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनका सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

MadhyaBharat 29 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.