Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोजशाला में हुई मां सरस्वती की महाआरती
dhar,Mother Saraswati, Mahaarti , Bhojshala

धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिसाहिक भोजशाला में गुरुवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां सुबह सात बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां मां वाग्देवी की आराधना के स्वर से पूरी भोजशाला परिसर गूंजायमान हो रहे हैं। हजारों लोग आराधना के साक्षी बने। राजा भोज और मां वाग्देवी के जयकारों के से पूरी भोजशाला गूंजायमान हो गई। सुबह सात बजे मां सरस्वती का यज्ञ प्रारंभ हुआ। इसमें हजारों लोगों ने आहूति दीं। वहीं, दोपहर 12 बजे नगर में मां सरस्वती की शोभायात्रा शुरू हुई, जिसमें जयकारों से पूरी नगरी गूंज उठी।

 

 

दरअसल, भोजशाला साल में केवल एक दिन बसंत पंचमी के दिन खुली रहती है। यहां बसंत पंचमी के दिन हिंदू समाज को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक भोजशाला में प्रवेश की अनुमति होती है। साथ ही मां सरस्वती का तेल चित्र ले जाने के साथ ही धार्मिक आयोजन करने की अनुमति होती है। इस दिन का पूरे साल हिंदू समाज को इंतजार रहता है। गुरुवार को जैसे ही सूर्य उदय हुआ, भोजशाला में श्रद्धालुओं के आना का सिलसिला शुरू हो गया। यहां शाम तक हजारों लोग पहुंचकर मां वाग्देवी की पूजा कर यात्रा में शामिल होंगे।

 

 

भोजशाला में सूर्य की पहली किरण के साथ ही पूजन शुरू हुआ। सुबह 7:00 बजे हवन की शुरुआत हुई, जो शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। पूर्णाहुति व महाआरती के साथ समापन होगा। वसंत पंचमी पर भोजशाला में दर्शन करने के लिए हिंदू समाज का तांता लगा हुआ है। हिंदू समाज के लोगों में और एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। दोपहर 12 बजे मां सरस्वती की शोभायात्रा यहां उदाजीराव चौराहा लालबाग से शुरू हुई। यात्रा में मुख्य अतिथि और वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश, राज्यसभा सदस्य डा सुमेर सिंह सोलंकी यात्रा में शामिल हुए।

 

 

वसंत उत्सव का हिंदू समाज को पूरे साल इंतजार रहता है। उत्सव को लेकर पूर्व में ही महाराजा भोज वसंत स्मृति महोत्सव समिति द्वारा तैयारियां की गई थी। साथ ही भोजशाला को भी आकर्षक रूप से भगवामय किया गया। यहां भक्तों का आना सूर्य अस्त तक जारी रहेगा। इधर जैसे ही भोजशाला के बाहर शोभायात्रा आई तो युवाओं का उत्साह चरम पर देखा गया। पूरी धारानगरी राजा भोज के जयकारों से गुंजयमान हो गई।

MadhyaBharat 26 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.