Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत
chanderi, One killed, collision, sleeper bus and truck

चंदेरी। चंदेरी में सोमवार की सुबह अशोकनगर चंदेरी मुख्य मार्ग पर ग्राम तगारी नया खेड़ा के पास स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रक चालक उदय भान सिंह यादव निवासी करमुहारा जिला ललितपुर की मौके पर मौत हो गई तथा स्लीपर बस में सवार लगभग 30 में से 18 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से सिविल अस्पताल चंदेरी प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

लड़की की शादी से लौट रहे थे जैन परिवार एवं रिश्तेदार

 

सोमवार को चंदेरी अशोकनगर मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में स्लीपर बस स्टाफ को छोड़कर समस्त यात्री जैन परिवार के थे जो 2 दिन पूर्व ललितपुर निवासी डॉक्टर अक्षय कुमार दिवाकर की लड़की की शादी में ललितपुर से जयपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सोमवार की सुबह चंदेरी की ओर से आ रहे ट्रक तथा जयपुर से आ रही यात्री स्लीपर बस की आमने सामने से भिड़ंत में बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए तथा ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों एवं स्थानीय प्रशासन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल चंदेरी प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया।

 

एमपीआरडीसी का गैर जिम्मेदाराना रवैया

 

गौरतलब है कि जिस स्थान पर आज भीषण सड़क हादसा हुआ है उस स्थान पर तथा चंदेरी ईसागढ़, चंदेरी मुंगावली, चंदेरी पिछोर मुख्य मार्ग, घाटियों एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, अंधे मोड़ों पर एमपीआरडीसी के द्वारा सड़क निर्माण पश्चात ना तो निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं ना ही सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। जिस कारण चंदेरी के आसपास गंभीर सड़क हादसे एक-दो दिन के अंतराल से ही सुनने को एवं देखने को मिलते हैं। एमपीआरडीसी के द्वारा सड़क निर्माण पश्चात निर्धारित मापदंडों के अनुसार स्पीड ब्रेकर ना बनाने तथा सांकेतिक बोर्ड ना लगाना अपने आप में यातायात सुरक्षा के प्रति एमपी आरडीसी का गैर जिम्मेदाराना रवैया स्पष्ट प्रतीत होता है।

 

सोमवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे की जानकारी हवा की तरह पूरे अशोकनगर जिले एवं क्षेत्र में फैल गई। जहां अशोकनगर जिले की कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक अशोकनगर, विधायक चंदेरी तत्काल सिविल अस्पताल चंदेरी पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थाना प्रभारी चंदेरी के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चंदेरी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार पश्चात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय सहित सुविधानुसार झांसी एवं ललितपुर रेफर कर दिया गया। जिसमें राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीण जनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MadhyaBharat 23 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.