Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दो बसों के बीच जोरदार भिड़ंत 40 से अधिक यात्री घायल
khandwa, Fierce collision, two buses, 40 passengers injured

खंडवा। जिले के हरसूद थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे पर ग्राम रजूर के पास गुरुवार सुबह दो बसों के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बसें पलट गईं। इस हादसे में 40 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों बसों में 70 से ज्यादा यात्री थे।

 

 

हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि जम्बशक्ति ट्रेवल्स की बस रेहटगांव से खंडवा आ रही थी, जबकि फौजदार ट्रेवल्स की बस खंडवा से होशंगाबाद जा रही थी। गुरुवार को सुबह करीब 10.45 बजे ग्राम रजूर के बाहर आशापुर की तरफ दोनों बसों के बीच आमने-सामने से भिंड़त हुई है। जानकारी मिलते ही हरसूद और आशापुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से खंडवा भेजा गया है। हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जम्बशक्ति ट्रेवल्स की बस डंपर को ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से फौजदार ट्रेवल्स की बस सामने आ गई। इससे फोजदार ट्रेवल्स बस का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस पलट गई। इससे टकराकर जम्बशक्ति बस भी पलट गई। हादसे में घायलों को खंडवा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से आपाधापी की स्थिति बन गई है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना की सूचना के बाद ही अस्पताल में आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। एसडीएम अरविंद चौहान सहित जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक यहां व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

 

 

किसी की मौत की जानकारी नहीं

एसडीओपी वास्कले ने बताया कि दोनों बसों में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे, इनमें विद्यार्थी भी शामिल हैं। अभी तक किसी की मौतों की पुष्टि नहीं हुई है।

MadhyaBharat 19 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.