Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शासन के चार साल पूरे होने के मौके पर सीएम का सम्बोधित
शासन के चार साल पूरे होने के मौके पर सीएम का सम्बोधित

 

 'मुख्यमंत्री बघेल ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं’

’सोनहत के घुघरा गौठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सविप्रा उपाध्यक्ष कमरो, सीसी सड़क तथा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन’

’शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने चहुंमुखी विकास की परिकल्पना को किया साकार - कमरो’

’विभिन्न विभागों के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्रियों से लाभान्वित हुए लोग’ छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश दिया। 

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर विकासखंड सोनहत के घुघरा ग्राम गौठान में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर सोनहत गुलाब कमरो शामिल हुए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल, सीईओ जिला पंचायत  नम्रता जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समूह की दीदियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी मौजूद रहे। उत्सुकता और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री बघेल के संदेश का श्रवण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमरो ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ सरकार के सफलतम 4 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इन चार वर्षों में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश ने निरंतर प्रगति हासिल की है। कोरोना काल के बावजूद शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं ने चहुंमुखी विकास की परिकल्पना को साकार किया है। 

कलेक्टर लंगेह ने इस दौरान चार सालों में शासन की योजनाओं के जिले में बेहतर क्रियान्वयन और संचालन की प्रगति साझा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जन तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में  कमरो ने विकासखण्ड सोनहत की जनता के आवागमन की सुविधा के लिए 5 लाख रुपए की लागत से अटल चौक से मेन रोड पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही लगभग 2 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अधोसंरचना कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिसमें कृषि विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को रागी बीज तथा 06 हितग्राहियों को स्प्रे मशीन वितरित किए गए। इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20-20 हजार का चेक, मछली पालन विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को महाजाल तथा आइसबॉक्स दिया गया। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर पशुओं का जांच तथा उपचार किया गया। उल्लेखनीय है को इस अवसर पर मुख्यमंत्री  बघेल ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए, सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए एवं तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।

MadhyaBharat 18 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.