Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख का भूमिपूजन लोकार्पण
बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख का भूमिपूजन लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल करेंगे लोकार्पण 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मंगलवार 13 दिसम्बर को बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना के ग्राम पिरदा एवं ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करंेगे। वह बसना रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 14 दिसम्बर को जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

 मुख्यमंत्री खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 26 लाख के विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार 15 दिसम्बर को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 26 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 25 करोड़ 04 लाख 84 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन विश्राम गृह निर्माण, हाई स्कूल भवन एवं नवीन महाविद्यालय निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, रंगमंच, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 14 दिसम्बर को बसना से हेलीकॉप्टर द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगारपाली आयेंगे और आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ग्राम एम.के. बाहरा आयेंगे। यहां भी वह जनता से रूबरू होंगे और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसी दिन रात्रि में जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और रात्रि विश्राम बागबाहरा रेस्ट हाउस में करेंगे। 15 दिसम्बर को जिला और ब्लॉक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे।

MadhyaBharat 17 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.