Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्राकृतिक आपदा सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दिलाएं लाभ
प्राकृतिक आपदा सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का दिलाएं लाभ

दलहन मसूर मिनीकिट, पौधा, लैपटॉप का वितरण

  कलेक्टर इफ्फत आरा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी टीम एवं पुलिस अमला के आला अधिकारी  विकासखंड  प्रतापपुर के दुरस्त क्षेत्र  ग्राम रमकोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के ग्रामीणों  के विभिन्न मांग, शिकायत, समस्याओं के प्राप्त आवेदन का अवलोकन कर एवं लोगों से आपसी संवाद कर ग्रामीण जनों की बातों को सुने एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष बचे कार्यों को समय अवधि में निराकरण करने कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। आसपास के आश्रित ग्राम के लोग भी  शिविर में पहुंचे। शिविर में स्थानीय विधायक एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच एवं स्थानीय प्रतिनिधि गण जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण पश्चात राजगीत के साथ प्रारंभ हुई। मंत्री डॉ. टेकाम ने शिविर में आए ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्या निवारण शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आम लोगों लोग के बीच आना और उनके मांगो, शिकायतों समस्याओं को सुनकर निराकरण करना होता है। उन्होंने कहा कि ग्राम रमकोला जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है और यहां से जिला मुख्यालय दूर है लोगों को जिला मुख्यालय जाने में परेशानी होता है इसलिए जिले के सभी विभाग के आला अधिकारी आपके बीच आए हैं और विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आपकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है ताकि आप लोगों को वहां जाना ना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शासन की कल्याणकारी योजना जिसके लिए बनाया गया है उसका लाभ मिलना चाहिए। विवादित नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। जंगल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को, सांप, आकाशीय बिजली, अन्य चीजों से सामना करना पड़ता है इसलिए प्राकृतिक आपदा के तहत शासन से मिलने वाली सहायता से पीड़ित पक्ष को तत्काल सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मजदूरी भुगतान समय में करें क्योंकि उनका जीवन उसी में आश्रित है उन्होंने सभी विभाग को निर्देशित किया तथा कहा कि भुगतान को लेकर समस्या एवं शिकायत ना हो भुगतान आदि समय अवधि में करना सुनिश्चित करें।

         स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, पानी व्यवस्था, बिजली, सड़क,स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान, गोधन न्याय योजना , रिपा कार्यक्रम के तहत लोगों के स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में धान खरीदी तेजी से चल रहा है किसानों को धान का भुगतान समय में किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल है उन्होंने छत्तीसगढ़ के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा लाभ लेने कहा।

        कलेक्टर  इफ्फत आरा ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन एवं उपस्थित गांव के लोगों से चर्चा  कर ग्रामीण जनों  के विभिन्न मांगो, शिकायतों, समस्याओं से रूबरू होकर कहा कि  शिविर का मतलब आपके बीच आकर समस्याओं को जानना ताकि आपको जिला मुख्यालय ना आना पड़े और विभिन्न विभाग के आला अधिकारी आपके बीच आकर समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने ग्रामीण जनों को विश्वास दिलाया कि संभावित आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है जो शेष है उस पर आवश्यक जांच एवं कार्रवाई कर उन्हें भी निराकरण किया जाएगा । उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को प्राप्त शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण में करने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप सभी के सहयोग एवं भागीदारी आवश्यक है। शिविर में सोलर लाइट, सड़क, पानी,स्वास्थ्य एवं शिक्षा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने , जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने , राजस्व प्रकरण की आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका निराकरण किया जाएगा।उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया।

      दलहन मसूर मिनीकिट, पौधा, लैपटॉप का वितरण-

       महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पौष्टिक आहार एव अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंत्री डॉ टेकाम ने कार्यक्रम पश्चात बच्चों को चम्मच से खीर खिलाई। उन्होंने बिहान योजना के तहत बैंक सखियों को लैपटॉप, उद्यानिकी विभाग का पौधा एवं कृषि विभाग के दलहन मसूर बीज मिनीकिट हितग्राहियों को वितरण किया ।

MadhyaBharat 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.